इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ये सभी बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और वह स्वयं नियमित रूप से इनकी प्रगति की रिपोर्ट ले रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं के कार्यों की गति के साथ-साथ इनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, बीडीओ वैशाली शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न परियोजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।