साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया गया है। उक्त निरीक्षण की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें उन भूमि मालिकों का विवरण भी दिया गया है जिनकी भूमि से होकर प्रस्तावित बिजली की तार तथा पानी की पाइपलाइन गुजरनी है।
एसडीएम ने बताया कि संबंधित भूमि मालिकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्युत लाइन और पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में संलग्न सूची के अनुसार संबंधित भूमि मालिकों के साथ अतिशीघ्र मध्यस्थता बैठक करें,
ताकि इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके। तत्पश्चात नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ करने हेतु कदम उठाए जाएं, जिससे आवेदक को बिजली एवं पानी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। साथ ही बल्ह गांव में पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या को भी अतिशीघ्र दूर करें।
उन्होंने कहा कि इस विवाद को जल्द ही सुलझा कर संबंधित परिवार को बिजली और पानी के कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। जिन लाेगों को विद्युत और पाइप लाइन के संबंध में आपत्ति है उनसे भी सहमति प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिजली व पानी मुख्यमंत्री जी की मुख्य प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर लगातार दो दिन छोटा बल्ह गांव पहुंचकर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया।