पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने लोक भवन में राज्यपाल (नामित) का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल (नामित) तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश के कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मिलकर हिमाचल प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ेंगे। संभवतः मैं सात महीनों के भीतर इस प्रकार का पदोन्नयन प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति हूं। राज्यपाल के रूप में सेवा करना एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।’’ यह स्वागत समारोह राज्य के लोगों और नेतृत्व द्वारा राज्यपाल (नामित) का शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हार्दिक अभिनंदन और सद्भावना का प्रतीक रहा।