लगातार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नशे के आदि लोगों द्वारा अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर कोई करवाई नहीं कर रहा ।
कैंपस सचिव मुकेश ने आगे बात रखते हुए कहा पिछले कल भी एक नशे के आदि व्यक्ति द्वारा विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी की मौजूदगी में एक छात्र पर तेज चाकू से हमला किया जाता है लेकिन विश्वविद्यालय सिक्योरिटी उसे रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रहा ।
कैंपस अध्यक्ष योगी ने आगे बात रखते कहा कि आज विश्वविद्यालय के छात्रों को जरूरत है विश्वविद्यालय में हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुटता से लड़ने की और जो इस कैंपस के अंदर छात्रों की बुनयादि जरूरते है उसके खिलाफ आंदोलन को तेज करने की । इसके साथ साथ कैंपस अध्यक्ष योगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की गई कि आरोपी छात्र पर कार्यवाही की जाए।