शिमला, 01 अप्रैल 26 (RHNN) : छोटा शिमला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में महावीर जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने 108 दीप प्रज्वलित किए, जिससे मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। साथ ही भगवान महावीर के उपदेशों और उनके जीवन के आदर्शों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सुंदरकांड मंडली छोटा शिमला की सदस्या मधु जयरथ ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और लोगों को भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।