उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से प्रयास किया जाएगा। इस समय मौजूदा उठाऊ पेयजल योजना के अधूरे कार्य को पीडीएनए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। आज शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की वजह से मिल रही है। उनके प्रयासों से पूरे शहर के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में गिरब खुर्द पंचायत में विभिन्न विकसतामक कार्य करवाएं गए है और इसी कड़ी में दीधो घाटी से कड़ी सड़क को 8.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनावों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुने। अगर आपका स्थानीय नेतृत्व सक्षम और योग्य होगा तो इसका फायदा क्षेत्र को मिलेगा। जनता जिसे चुन कर भेजगी हम उसे स्वीकार करेंगें। उन्होंने कहा कि जनता जिस पद बैठाती है उस पद का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें।
इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद मोनिका भारद्वाज, एसडीओ प्रेम शर्मा, जल शक्ति विभाग एसडीओ नीरज ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष टूटू ब्लॉक प्रवीण शर्मा, प्रधान सुरेश मान, उप प्रधान अनूप ठाकुर, पूर्व प्रधान संजीव वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, नागेन्द्र गुप्ता, रेखा ठाकुर, निशा ठाकुर, नरेश, रमेश कुमार, रेणु शर्मा, सरोज शर्मा, पूर्व प्रभारी शिमला ग्रामीण यूथ कांग्रेस विकास कल्टा, पूर्व जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बांशटू, प्रियंका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।