शिमला, 23 अप्रैल 26 (RHNN): शिमला। भराड़ी मैदान में खेली गई एंटी चिट्टा अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल एकतरफा रहा। विजिलेंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 186 रन ठोक दिए। जवाब में सचिवालय टीम 14 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। विजिलेंस ने 82 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी दी गई। आयोजकों के अनुसार, फाइनल मुकाबले में शानदार खेल और रोमांच देखने को मिला।