इस मौके पर सीनियर कैडेट अर्पिता, आकृति और हिमानी ने चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम सहयोग दिया। वहीं विद्यालय की एनसीसी अधिकारी तृप्ता शर्मा भी पूरे समय मौजूद रहीं। विद्यालय की ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल रक्षा जामवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चयन न होने पर भी निराश न हों, बल्कि आगे के अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। उन्होंने कहा कि मेहनत और धैर्य से भविष्य में बेहतर मौके जरूर मिलते हैं।