शिमला, 28 अप्रैल 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश नम्बरदार जन कल्याण महासंघ की बैठक शिमला में इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला संयोजक बालकृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें इंद्र सिंह दमसेठ को जिला प्रधान चुना गया। इसके अलावा जगदीश कलेट को वरिष्ठ उप प्रधान, हेमंत शर्मा को सचिव, जय सिंह को कोषाध्यक्ष और ओमौलकराम शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा नम्बरदारों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महासंघ की विस्तारित कार्यकारिणी में भीमा सिंह चौहान और जगतराम ठाकुर को प्रदेश संयोजक बनाया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न तहसीलों से जुड़े कई सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और नम्बरदारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।