शिमला, 28 अप्रैल 26 (RHNN) : राज्य पुस्तकालय के विभिन्न छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने राज्य पुस्तकालय की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। छात्रों ने कहा कि हाल ही में राज्य पुस्तकालय में फ़ीस बढ़ोतरी की गई है जो बहुत ज्यादा है पहले जहां नया कार्ड बनाने के लिए 200 रुपए लिए जाते थे वहीं अब 700 रुपए लिए जा रहे है । जो कि बहुत ज्यादा है । इसके साथ ही हर वर्ष कार्ड रिन्यू करने के 500 रुपए वसूले जाएंगे।
राज्य पुस्तकालय में 37000 पाठकों द्वारा मेंबरशिप ली गई है । ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अनेक छात्र किराए के कमरों में रहकर पढ़ने के लिए पुस्तकालय आते है। ऐसे में हर वर्ष कार्ड रिन्यू करने की शर्त सही नहीं है । ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने राज्य पुस्तकालय में बढ़ाई गई फीस को कम करने, वाई फाई की सुविधा प्रदान करने,डिजिटल लाइब्रेरी बनाने, हर वर्ष कार्ड रिन्यू करने कि शर्त को वापिस लेने आदि मांगो को रखा । छात्र अमित,विकास,अमित शर्मा, अमन,संदीप,विशाल, नरेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि प्रशासन इस विषय पर जल्द उचित कार्रवाई करे। क्यों कि राज्य पुस्तकालय में गरीब छात्र पढ़ते है और इस बढ़ी हुईं फीस के छात्र पढ़ नहीं पाएंगे।