वह रिज पर देश भर से आये पर्यटकों से भी मिले और उनसे बातचीत की। पर्यटकों ने भी उत्साह के साथ राज्यपाल और लेडी गवर्नर के साथ फोटो खिंचवाई। राज्यपाल ने कहा, "हिमाचल बहुत ही खूबसूरत है। प्रकृति में यहां भरपूर सौंदर्य प्रदान किया है। इस खूबसूरती को बनाये रखना हम सब का कर्तव्य है। राज्यपाल ने रिज स्थित एच.पी.एम.सी. आउटलेट से खाद्य सामग्री की खरीददारी की और स्वयं भी खाने का आनंद लिया। वह आशियाना भी गए और कॉफी का आनंद लिया।