नई कार्यकारिणी में आशीष ठाकुर को उपप्रधान, सुलक्षणा चौहान को उपप्रधान (महिला वर्ग), हीना को उपप्रधान (चतुर्थ श्रेणी), खिमे राम को महासचिव, विनोद कश्यप को संयुक्त सचिव और साहिल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही उपमंडल स्तर के प्रधानों को जिला कार्यकारिणी में उपप्रधान का दर्जा दिया गया है। नव-निर्वाचित प्रधान संतोष कुमार ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से कर्मचारियों की आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी।