उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे भी अधूरे पड़े हैं। महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी गति से जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है, जिससे आम आदमी पर बोझ लगातार बढ़ रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से जनता जल्द ही छुटकारा पाएगी। साथ ही धर्मशाला नगर निगम में व्याप्त लूट-खसोट और माफिया राज का भी जनता लोकतांत्रिक तरीके से सफाया करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश और धर्मशाला में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई शुरुआत होगी