उपायुक्त ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके पहले चरण में एक जून से 15 जून तक लोगों के पास स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा। इस अवधि के दौरान लोग स्वयं भी सेल्फ एन्यूमरेशन यानि स्व-प्रगणना पोर्टल se.census.gov.in एसई.सेन्सस.जीओवी.इन पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि अगर स्व-प्रगणना पोर्टल पर लोग पहले ही स्वयं अपनी जानकारी भरेंगे तो उससे जनगणना की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी तथा इसमें गलती की आशंका भी नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से एक जून से 15 जून तक इस सुविधा का लाभ उठाने तथा अपना डाटा स्वयं भरने की अपील भी की, ताकि जनगणना की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।