मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस फंड से एकत्रित धनराशि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की सचिव डॉ. किमी सूद भी उपस्थित रहे।