शिमला, 12 मई 26 (RHNN) : महाधिवक्ता कार्यालय अराजपत्रित कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नवगठित कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष ग्रेड-1 नंद लाल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से शर्मिला पांटा को प्रधान और देवकी नंदन को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकारिणी में देश राज को वरिष्ठ उप प्रधान, जीत राम को उप प्रधान, हरविंदर हरसूता को मुख्य सलाहकार, सुभाष ठाकुर को कानूनी सलाहकार, राजीव कल्याण को समन्वयक, हरविंदर चौहान को वित्त सचिव, प्रवीण ठाकुर को प्रेस सचिव तथा सुरेश ठाकुर को संगठन सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार, ज्योति शर्मा, अमन कुमार, महेंद्र सिंह, शिवानी शर्मा, अंजना मेहता, राज कुमार, संजय कुमार और शारदा देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कार्यालय से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का भरोसा दिलाया है।