शिमला, 15 मई 26 (RHNN) : शिमला नागरिक सभा सेहब सोसाइटी वर्कर्स यूनियन की अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल का समर्थन करती है ओर नगर निगम प्रशासन से आग्रह करती है कि सेहब कर्मियों की मांगे जायज है ओर जल्द इस हड़ताल पर हस्तक्षेप करते हुए तुरंत कर्मियों को बातचीत के लिए बुला इस हड़ताल को समाप्त करवाने की कोशिश करनी चाहिए । नागरिक सभा का मानना है कि नगर निगम बिना सोचे समझे AGM में मजदूर विरोधी निर्णय लेते हुए , जहां हर साल वेतन में 10% की की होने वाली वृद्धि को बंद कर दिया वही और भी कई मजदूर विरोधी फैसले लेकर इन मजदूरों को गुमराह करने की कोशिश की है अपने हकों को आवास उठा रहे मजदूरों पर asma लगाना नगर निगम अपनी तानाशाही का सबूत दे रही है । शिमला नागरिक सभा प्रशासन से मांग करती है कि शिमला पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है सहन कर्मियों की हड़ताल से जहां एक ओर शिमला की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ेगा गर्मियां होने के कारण कूड़ा न उठाने तो बीमारियां फैलेंगे भी खतरा पैदा होगा । वही देश विदेश से आए पर्यटक शिमला की दशा को देखेंगे तो क्या संदेश देश विदेश में जाएगा । नगर निगम को पहले आप जनता विरोधी फैसलों की समीक्षा करनी चाहिए जैसे नगर निगम की परिधि में आने वाले लोगों को नाममात्र सुविधा देने के बाद हर साल गार्बेज, पानी ओर प्रॉपर्टी टैक्स पर बढ़ोतरी करना । अपने खर्चों को कम करने के बजाए निगम के सबसे निचले तबके इन सफाई कर्मियों के लाभ खत्म कर उनका ओर अधिक शोषण करना यह प्रशासन की संवेदना को दर्शाता है मजदूरों की मांगे पर तो प्रशाशन गोर नहीं कर रहा उल्टा asma लगाने की शिमला नागरिक सभा घिर निंदा करती है। शिमला नागरिक सभा इन मजदूरों की हड़ताल का समर्थन करती है ओर अगर जरूरत पड़ी तो इन कर्मियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन भी करेगी ।