शिमला, 16 मई 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय स्टाफ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। चुनाव परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित किए गए, जिसमें संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती प्रदान की। यशवंत सिंह चौहान बने अध्यक्ष, शिव शंकर मेहता उपाध्यक्ष, नितिन शर्मा महासचिव घोषित परिणामों के अनुसार यशवंत सिंह चौहान को अध्यक्ष, शिव शंकर मेहता को उपाध्यक्ष तथा नितिन शर्मा को महासचिव निर्वाचित किया गया है। वहीं अंकुश कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया है। इसके अतिरिक्त अनिल कुमार कटवाल को निर्विरोध प्रेस सेक्रेटरी घोषित किया गया है।