उन्होंने बताया कि वार्डवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा — वार्ड नंबर 01 में 85.71 प्रतिशत, वार्ड नंबर 03 में 74.14 प्रतिशत, वार्ड नंबर 04 में 65.88 प्रतिशत, वार्ड नंबर 05 में 79.51 प्रतिशत, वार्ड नंबर 06 में 83.38 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 07 में 92.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चिड़गांव में कुल मतदान प्रतिशत 80.42 रहा, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।