शिमला, 17 मई 26 (RHNN) : शिमला के शोघी स्थित खुशहाला महावीर मंदिर (बड़ा ठाकुरद्वारा) में रविवार को नई फसल का रोट श्रद्धा के साथ चढ़ाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर जय श्री राम और जय खुशहाला महावीर के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि साधु-संतों और विद्वानों की मौजूदगी में विशेष श्री राम अर्चा पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर में नई ध्वजा भी चढ़ाई गई। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर विशाल भगवती जागरण और अगले दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।