नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के खिलाफ गहरे जनाक्रोश का प्रतीक है। जनता ने मुख्यमंत्री के झूठ, भ्रम और प्रचार की राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी हार का अंदाज़ा पहले से था। यही कारण रहा कि कांग्रेस सरकार लगातार स्थानीय निकाय चुनावों से भागती रही और माननीय न्यायालय के आदेश के बाद ही चुनाव करवाने पड़े। अब चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह मोहभंग कर चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य चुनावों में भी जनता भाजपा को और अधिक समर्थन देकर कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंद, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।