लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेजेंड लेगेसि मेकर की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे प्रदीप सावंत, जिन्होंने 88 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लेजेंड लायन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए संजय गारला ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जवाब में लेजेंड हरिकेन्स की टीम संघर्ष के बावजूद 7 विकेट पर 165 रन ही बना सकी और 16 रन से मुकाबला हार गई। संजय गारला को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अब फाइनल में लेजेंड लेगेसि मेकर और लेजेंड लायन आमने-सामने होंगे। खिताबी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें 50 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो मैदान पर आज भी युवा खिलाड़ियों जैसी ऊर्जा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।