लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेगेसी मेकर्स की शुरुआत लड़खड़ाई। ब्रिजेश शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रदीप सावंत 17 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद डॉ. प्रवेश ने 16 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभाला। राजेश शर्मा और अनिलेश्वर सिंह की अहम साझेदारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। राजेश शर्मा 40 रन पर नाबाद रहे, जबकि अनिलेश्वर सिंह ने 46 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इसी मजबूत साझेदारी के दम पर लेजेंड लेगेसी मेकर्स ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। लेजेंड लायंस की ओर से भागीरथ ठाकुर ने 2 विकेट और सुजल वर्मा ने 1 विकेट लिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
समापन समारोह में लेजेंड हरिकेन्स के चंद्र मोहन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बेस्ट बैट्समैन प्रदीप सावंत रहे जिन्होंने 7 मैचों में 344 रन बनाए। बेस्ट बॉलर का खिताब ब्रिजेश शर्मा को मिला जिन्होंने 10 विकेट झटके, जबकि बेस्ट कीपर अनिलेश्वर सिंह को 8 स्टंपिंग के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेजेंड क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरवीर ठाकुर ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों से जुड़ें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।