लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अर्बन चेलैंज फंड के लिए केन्द्र से प्रस्तावनाएं अनुमोदित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएगें तथा जो योजनाएं प्रगतिशील हैं उन्हें और गति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी, बेंगलुरु नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन तथा बेंगलुरु वैस्ट सिटी कॉरपोरेशन सहित कर्नाटक सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इससे पूर्व, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों तथा धार्मिक सद्भावना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।