शिमला,24 मई 26 (RHNN) : इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित शिमला जिला इंटर स्कूल टेबल टैनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के 12 स्कूलों के 105 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। अंडर-11 बॉयज वर्ग में पृथ्वेश नंदा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। आगमवीर जैन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आयांश और रिपुंजय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 गर्ल्स वर्ग में गीतांजलि विजेता बनीं, जबकि नायशा दूसरे स्थान पर रहीं। सान्वी सूद और हिमान्या कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में मिहिका डोगरा ने पहला स्थान हासिल किया। आध्या द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आरार्तिका और नायशा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बॉयज वर्ग में अद्वय ने पहला स्थान हासिल किया। अंशवीर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अधिराज और आगमवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बॉयज टीम वर्ग में डीएवी न्यू शिमला ने खिताब अपने नाम किया। सेंट एडवर्ड्स स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बीसीएस और जेसीबी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में हिमादरी विजेता बनीं। दिशानी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि वरनया और शिविका चंदेल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 बॉयज एकल वर्ग में अथर्व वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। अद्वय दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तनय रावत और युग तीसरे स्थान पर रहे। शिमला जिला टेबल टैनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल और प्रेस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में एएसपी महर पंवर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।