उपायुक्त ने कहा कि परमिंद्र सिंह डडवाल ने खेती में जिस तरह इनोवेशन के साथ नए-नए प्रयोग किए हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है और उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणदायी साबित हो सकती है। उपायुक्त ने परिमंद्र सिंह डडवाल के ‘वेस्ट टू प्लेट’ के संकल्प की काफी सराहना की। इस संकल्प के तहत वह वेस्ट मैटीरियल का खेती में उपयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बाद उपायुक्त ने हथली खड्ड के निकट कृषि विभाग के परिसर में विकसित की जा रही राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और इसमें अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले हफ्तों में इस प्रयोगशाला का परिचालन आरंभ करने को लेकर भी कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।