कार्यक्रम का शुभारंभ अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन द्वारा अखरोट का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर पंकज पोरवाल, आईटीईएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 133 इको टास्क फोर्स, एसजेवीएन लिमिटेड तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वनीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। यह पौधारोपण अभियान “नो योर टीए मेला” पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इसका समापन इसी आयोजन के दौरान होगा। यह अभियान प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) की इकोलॉजिकल टास्क फोर्स इकाइयों द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित करता है।