शिमला,03 जून 26 (RHNN) : 'एहसास'संस्था समय- समय पर सामाजिक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाती रही है इसी कड़ी के चलते बीते दिन युवा में बढ़ते नशे की रोकथाम को लेकर संस्था के सदस्यों ने माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। संस्था की अध्यक्षता रूपा शारदा ने कहा कि शिमला शहर में दिन-प्रतिदिन युवा नशे की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते अब स्कूलों की गलियों और जंगलों में भी युवाओं का नशा करना आम हो गया है जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए समाज में जागरूकता की बहुत जरूरी है इसके लिए अभिभावकों को भी अहम भूमिका निभानी होगी ताकि हम राजधानी के बच्चों को नशे से दूर रख सकें।