कबड्डी में आयु वर्ग 14 और 17 के छात्र-छात्राओं तथा आयु वर्ग 19 (बॉयज) में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए। योग प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.बी.एस. थापा ने विद्यार्थियों और शारीरिक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।