उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन को निकट से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन से शिमला एक बार फिर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा है। यह आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के मुक्केबाज श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के फाइटर्स के साथ रोमांचक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर राजस्व मंत्री जगत नेगी, लोक निर्माण शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनार्था, विधायक हरदीप बाबा, उप महापौर उमा कौशल, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, हिमुडा वाइस चेयरमैन यशवंत छाज्टा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।