उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र 'सेवा ही सर्वोपरि' है और इसी भावना के साथ वर्ष 2025-26 में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। इस अवसर पर रोटेरियन विपन गुप्ता, मीना शर्मा, सीमा शर्मा, राशि बांटा, सोनिया ब्रागटा, रितु शर्मा, भावना सूद, किरण सूद, अब्बू अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष सुरभि करोल, पूर्व अध्यक्ष पूजा गोयल, शिवानी कंवर तथा हरप्रीत सेम्बी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं संभावित सदस्य आस्था महाजन सूद और नेहा शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।