मुख्यमंत्री ने कहा कि उन सभी के कांग्रेस पार्टी में आने की उन्हें बेहद खुशी है। उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने को कहा। इस अवसर बृजलाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रभावित होकर आज वे कांग्रेस पार्टी में आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भाजपा को नेताओं की पार्टी बताया है, जबकि यह पूर्व में कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह बात शत-प्रतिशत सही है और आज भाजपा के पांच वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए आपसी लड़ाई में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी रिपीट करेगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।