रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य प्रत्येक माँ और नवजात शिशु को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की बेहतर शुरुआत दिलाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल क्लब की "हर माँ और हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य" के संकल्प के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।