शिमला, 13 जुलाई(rhnn) : शिमला जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप सोमवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में संपन्न हो गई। शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पार्थिव पुरुष वर्ग में और प्रज्ञा वर्मा महिला वर्ग में शिमला जिला चैंपियन बनी। पार्थिव ने समक्ष धालटा को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो-एक से पराजित किया। जबकि प्रज्ञा वर्मा ने यक्षिता सामरा को दो सीधे सेटों में हराया। पुरुषों के डबल्स मुकाबले में अमन कुमार और पार्थिव शिमला जिला चैंपियन बने। उन्होंने उदय सूद और समक्ष की जोड़ी को पराजित किया। जबकि महिला वर्ग में सोनाक्षी जमवाल और यक्षिता सामरा शिमला जिला चैंपियन बनी। उन्होंने पाखी और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी को पराजित किया। मिक्स डबल मुकाबले में पार्थिव और पाखी की जोड़ी चैंपियन बनी उन्होंने अमन और यक्षित की जोड़ी को हराया। लड़कों के अंडर-19 एकल मुकाबले में विश्वजीत सिंह शिमला जिला चैंपियन बने। उन्होंने प्रियांशु भारद्वाज को 2-1 से पराजित किया। लड़कियों के अंडर-19 एकल मुकाबले में प्रज्ञा वर्मा शिमला जिला चैंपियन बनी। प्रज्ञा ने यक्षिता सामरा को दो-एक से पराजित किया। लड़कों के अंदर-19 डबल मुकाबले में हर्षवर्धन सिंह और विश्वजीत सिंह चैंपियन बने। उन्होंने प्रियांशु भारद्वाज और वीर विक्रम सिंह की जोड़ी को पराजित किया। अंडर-19 लड़कियों के डबल मुकाबले में सोनाक्षी जमवाल और यक्षिता सामरा शिमला जिला चैंपियन बनी। उन्होंने रितिक शर्मा और ईवा की जोड़ी को पराजित किया। लड़कों के अंडर-17 एकल मुकाबले में विश्वजीत सिंह चैंपियन बने। उन्होंने वीर विक्रम सिंह को पराजित किया। लड़कियों के अंडर-17 एकल मुकाबले में सोनाक्षी जमवाल विजेता रही। सोनाक्षी ने ईवा को पराजित किया। लड़कों के अंडर-17 डबल मुकाबले में हर्षवर्धन सिंह और विश्वजीत सिंह की जोड़ी विजय रही। उन्होंने काव्यांश और वीर विक्रम सिंह की जोड़ी को पराजित किया। लड़कियों के अंडर-19 डबल मुकाबले में रितिका शर्मा और ईवा की जोड़ी विजेता बनी। उन्होंने सोनाक्षी जमवाल और अशिता ठाकुर की जोड़ी को पराजित किया। अंडर-17 मिक्स डबल्स मुकाबले में हर्षवर्धन सिंह और ईवा विजय रही। उन्होंने वीर विक्रम सिंह और रितिका शर्मा की जोड़ी को पराजित किया। प्रतियोगिता के समाप्त समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित अग्रवाल ने की। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वह जीतने के बाद और अधिक मेहनत करें ताकि राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम आ सके। उन्होंने भी कहा कि कभी भी किसी खिलाड़ी को खेल को नहीं त्यागना चाहिए और इसे ताउम्र जीवन का हिसाब बनाए रखना चाहिए। मैच कंट्रोलर विजय धौटा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।