नई कार्यकारिणी में अमन शर्मा को अध्यक्ष, योगेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और लायक राम को महासचिव चुना गया। अंकुश चौहान, सुमन शर्मा, बबीता ठाकुर, यशवंत वर्मा और महेश शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पवन ठाकुर और भीम संयुक्त सचिव, अनीता कौशल कोषाध्यक्ष तथा नीरज हरनोट और जया को प्रेस सचिव चुने गए। कपिल और पंकज कानूनी सलाहकार, जबकि विपिन नेगी, तोता राम, राजीव, शशिकांत और सुनील को मुख्य सलाहकार बनाया गया। बैठक में वन बीट और ब्लॉक स्तर पर वन रक्षकों व वन खंड अधिकारियों को पेश आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और सेवा संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में विभिन्न वन मंडलों के निर्वाचित प्रतिनिधि और अन्य सदस्य मौजूद रहे।