इस दौरान संजौली पीएचसी में 9, खलीनी में 4 और छोटा शिमला पीएचसी में 11 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गईं। क्लब सदस्यों ने कहा कि टीबी के उपचार और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से प्रोजेक्ट उत्थान के माध्यम से मरीजों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य और मजबूती हासिल कर सकें। इस अवसर पर रोटेरियन माला मेयर, रोटेरियन अंजू शर्मा, सीमा शर्मा, मीना चंदेल, शिवानी डोगर, कार्तिका बेरी और हरप्रीत सेम्बी सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सेम्बी ने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और योगदानकर्ताओं का आभार जताया।