उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारी अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा सकते हैं। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। जमवाल ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारी और पेंशनर वर्ग की जायज मांगों को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्य सह-संयोजक चेतराम, जिला सह-संयोजक चमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।