यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य तेजी से हासिल होगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. अमरजीत सिंह और यूथ आइकन विराज सूद ने युवाओं को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। विराज सूद ने युवाओं को 'पांच प्रण' और '11 संकल्प' के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी 230 प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की शपथ ली। आयोजन के माध्यम से युवाओं में जिम्मेदार नागरिक बनने और नशामुक्त समाज के निर्माण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।