सुमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में ठहराव, राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक विफलताओं के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे हिमाचल प्रदेश में तीव्र जनाक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी इस जनभावना को बूथ स्तर तक संगठित करेगी और प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस लगातार बैकफुट पर है और जनता का विश्वास तेजी से भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है। जिस प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है, उसी प्रकार शिमला जिला परिषद में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी और जनता के आशीर्वाद से भाजपा शासित जिला परिषद का गठन होगा। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी अभियानों की सफलता, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें। बैठक में सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, कर्ण नंदा, कमल सूद, प्यार सिंह कंवर, संजीव दृष्टा, गुरमीत सिंह, विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, नरेश चौहान, राजिंदर जिन्हा, विजय ज्योति सेन, सुशील चौहान, भूषण, यशपाल, संजीव पिंकू, राजीव पंडित तथा राहुल ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।