शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के साथ मरीजों को बीमारी से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार को लेकर आवश्यक जानकारी दी। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने कहा कि कई बार आर्थिक या अन्य कारणों से लोग समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना क्लब का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी निभाना रोटरी क्लब की प्राथमिकता है। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।