उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर दैहना पंचायत चियोग पंचायत से तोड़कर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को नए भवन मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों को तो सुविधा मिलती ही है बल्कि क्षेत्र के लोगों को बैठने व अपनी बात रखने का पर्याप्त मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत की अपनी आमदनी लगभग 5 लाख रूपए के करीब है जोकि विकास की दृष्टि से अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिर्फ 19 करोड़ रूपए की राशि सिर्फ पंचायतों के नए भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कसुम्पटी विधानसभा की सभी पंचायतों के लिए चरणबद्घ तरीके से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नव निर्मित पंचायत घर के साथ पंचायत की जमीन पर अतिरिक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि पंचायत की आमदनी में और इजाफा हो सके।
उन्होंने कहा कि फागू से चियोग-टियाली-धरेच संपर्क सड़क की अपग्रेडेशन पर 15 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को अपग्रेड करते समय जहां भी डंगे लगने हैं, उन स्थलों पर गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित समयावधि के भीतर सड़क कार्य एवं डंगे लगाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस क्षेत्र की 6 छोटी सड़कों के निर्माण के लिए एफआरए के मामले पूर्ण कर लिए गए हैं। शीघ्र ही सड़कों के कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की तीन बड़ी सड़कों का प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण किया जाएगा जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि कठोड़ी खड्ड से उठाऊं पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा जिसका निर्माण कार्य दो महीने के भीतर पूर्ण होने वाला है, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या समाप्त होगी।
स्थानीय ग्राम पंचायत दैहना की प्रधान विद्या शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पंचायत क्षेत्र से संबंधित कुछ समस्याएं भी रखी। केबिनेट मंत्री ने पंचायत प्रधान द्वारा रखी गई मांगों एवं समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मंडल सदस्यों को 11 हजार रूपये अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर एसडीएम ठियोग डॉ शशांक गुप्ता, डीएफओ ठियोग मुनीश रामपाल, तहसीलदार ठियोग वरुण गुलाटी, बीडीसी अध्यक्ष मशोबरा तारा चंद, मार्केटिंग बोर्ड के सलाहकार नरेंद्र नीटू, जिला परिषद सदस्य नेहा जाकटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, पंचायत समिति सदस्य रमेश एवं ऊषा वोटका, ग्राम पंचायत दैहना की उप प्रधान सन्नी वर्मा, पूर्व प्रधान चियोग पंचायत दिनेश जाकटा, ग्राम पंचायत टियाली की पूर्व प्रधान सुमन वर्मा एवं जयराम, नहोल पंचायत के पूर्व प्रधान भक्त राम, भगत सिंह जाकटा, बलग़ पंचायत पूर्व प्रधान प्रिया वंदना सिंह, ददास पंचायत प्रधान, पूर्व प्रधान धमांदरी शशिकला, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आसपास की पंचायत के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल एवं युवक मंडल के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।