इस अवसर पर बीएमओ मतियाना डॉ. राजेंद्र सिंह टेक्टा ने सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समुदाय को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से टीबी के लक्षणों वाले लोगों की समय पर पहचान कर उनकी जांच और उपचार पूरा करवाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। समारोह में मौजूद सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने टीबी उन्मूलन अभियान में भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। मतियाना ब्लॉक की 24 पंचायतों की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और ग्रामीण स्तर पर टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।