संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अत्यंत सकारात्मक तरीके से अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे के खिलाफ संकल्प को मजबूत किया। पुलिस अधीक्षक शिमला ने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। जिला शिमला पुलिस द्वारा चलाई जा रही रुस्तम योजना के अंतर्गत युवाओं के मध्य इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे है।