इस समारोह में कुमारी ओजस्वी राणा, अर्शनूर कौर, भाविषा चन्देल, महक और मास्टर प्रीषित ने पुरस्कार प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि संस्थान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वंतत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और बच्चों ने भी इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़ी अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इन वच्चों को सम्मानित करने के लिए संस्थान में इस पुरस्कार का आयोजन किया गया।