शिमला, 22 अगस्त (rhnn) : शिमला पुलिस ने 16 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 105/25 के तहत यह कार्रवाई की गई। शिकायत के अनुसार 11 से 14 अक्तूबर 2025 के बीच शिकायतकर्ता के एसबीआई खाते से धोखाधड़ीपूर्वक कुल 16 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान आरोपी अमान अली पुत्र शमशाद अली, निवासी यमुना विहार, दिल्ली की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी रही। तकनीकी और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 19 अगस्त 2026 को दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।