उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा को सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। जिज्ञासा के साथ विवेक, स्वतंत्र सोच के साथ संस्कार तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यबोध विकसित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों से मिलकर उन्हें विश्वास हुआ कि भारत का भविष्य सुरक्षित होने के साथ-साथ अपार संभावनाओं से भरा हुआ है।