शिमला, 23 अगस्त (rhnn) : वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, वन्य प्राणी वृत्त शिमला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनावी बैठक फॉरेस्टर वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में विनकेश चौहान को प्रधान, दलीप को वरिष्ठ उप प्रधान, जबकि विक्रम शर्मा, अक्षय शर्मा और सुनील शर्मा को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। विकास नेगी को महासचिव, काजल जोशी को संयुक्त सचिव, कमल किशोर को कोषाध्यक्ष और संजीव शर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। रचना बैक्टा और रोहित शर्मा को प्रेस सचिव बनाया गया।
वहीं, सतीश शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। सलाहकार मंडल में देविंदर शर्मा, विनोद कुमार और वीरेंद्र शर्मा को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद महासंघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान विनकेश चौहान सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाएगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।