शिकायत के अनुसार कार एचपी52ए-3852 सिविल होटल-खादी बोर्ड के समीप खड़ी थी। रात के समय अज्ञात लोगों ने कार को निशाना बनाया और उसके अंदर से सामान चोरी कर लिया। इस दौरान वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी खड़े वाहनों से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मौके के आसपास कबाड़ इकट्ठा करने वाले दो लोगों के मिलने के बाद पुलिस की जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।