SOTTO हिमाचल प्रदेश के नोडल अधिकारी एवं IGMC शिमला के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पुनीत महाजन ने प्रदेश में अंगदान व्यवस्था केFT विकास की जानकारी दी। वहीं PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञों ने ब्रेन स्टेम डेथ की पहचान व घोषणा, ICU में संभावित अंगदाताओं के प्रबंधन तथा मृतक अंगदान कार्यक्रम विकसित करने के तकनीकी पहलुओं पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ का नियमित प्रशिक्षण, संभावित अंगदाताओं की समय पर पहचान और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में SOTTO हिमाचल प्रदेश के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. निशांत नड्डा ने सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार जताया।