आईजीएमसी डेंटल अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. योगेश भारद्वाज ने भी कैंप का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल की महिला कैदियों को मासिक उपयोग के लिए सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। रक्षाबंधन के अवसर पर रोटरी क्लब की सदस्यों ने जेल स्टाफ को राखियां बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। क्लब की सदस्य रोटेरियन गीता खरबंदा ने इन राखियों को स्वयं तैयार किया था। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत कौर सेम्बी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जेल में बंद लोगों को आवश्यक दंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जेल प्रशासन के सहयोग और आईजीएमसी डेंटल अस्पताल के डॉक्टरों व इंटर्न की निस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार जताया।